
IBEX NEWS,शिमला ।
शनिवार को पुलिस थाना सांगला द्वारा “किशो कानून, किशो अधिकार” अभियान के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल, कामरू में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



इस अवसर पर छात्रों ने थाना परिसर का भ्रमण किया और उन्हें नशा, साइबर ठगी, मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार, सड़क सुरक्षा एवं यौन शोषण जैसे विषयों पर जानकारी व सावधानियों के साथ संबंधित कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।




