
मीणा की अग्रिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ाई । अगली सुनवाई में सीबीआई कोर्ट में जांच की स्टेट्स रिपोर्ट रखेगी।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (HPPCL) के पूर्व MD एवं IAS अधिकारी हरिकेश मीणा की अग्रिम जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मीणा की अग्रिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ाई है। अगली सुनवाई में सीबीआई कोर्ट में जांच की स्टेट्स रिपोर्ट रखेगी।गौरतलब है कि हरिकेश मीना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। । 5 जून को हुई सुनवाई में मीणा के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि सीबीआई को पार्टी बनाने के लिए अर्जी दायर दी गई है।सरकार ने सीबीआई को विमल नेगी मौत मामले की जांच सौंप दी है, इसलिए अब न्यायालय में सरकार बहस नहीं करेगी। सीबीआई को इस मामले में पार्टी बनाया गया है। इसके लिए मेमो ऑफ पार्टी में बदलाव किया गया है। सीबीआई टीम ने इस मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीबीआई मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द कुछ बड़ी गिरफ्तारियां कर सकती है, जिससे मामले में नया मोड़ आ सकता है।




