
IBEX NEWS,शिमला
पुलिस थाना सांगला द्वारा “Cyber Crime Awareness” अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगला में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस थाना सांगला के अधिकारी द्वारा छात्रों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर ठगी के प्रकार, सोशल मीडिया की सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, पासवर्ड की सुरक्षा तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के उपाय, कानूनी प्रावधान तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।




