
सीएम ने 10वीं के छात्रों से राष्ट्रपति और देश की राजधानी का नाम पूछा तो उनका जवाब सुनकर वे भी अवाक रह गए।
- सीएम ने दिए निर्देश छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करें अध्यापक
- मुख्यमंत्री ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन का दौरा
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर क्या है ? छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान की भी भारी कमी है।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा में उस समय ऐसी कलई खुली जब यहां सीएम सुक्खू ने जब 10वीं के छात्रों से राष्ट्रपति और देश की राजधानी का नाम पूछा तो उनका जवाब सुनकर वे भी अवाक रह गए ।किसी स्टूडेंट ने राष्ट्रपति का नाम नरेंद्र मोदी बताया तो किसी ने देश की राजधानी शिमला बताया।ये सुनकर सीएम ने अध्यापकों को बुलाया और सबके सामने फटकार लगाई। संबंधित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की सीएम ने पीठ थपथपाई क्योंकि छोटे बच्चों ने सीएम द्वारा पूछे सभी सवालों के जवाब ठीक बताए ।
सीएम कुल्लू जिले के दौरे पर निरमंड उपमंडल पहुंचे थे।जहां उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन के छात्रों से मुलाकात की।जब मुख्यमंत्री ने छात्रों से देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो बच्चों को वह भी पता नहीं था।इसके अलावा उन्हें देश की राजधानी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी।ऐसे में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्कूल के प्रधानाचार्य और टीचर को भी फटकार लगाई। वहीं, उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह अब जनरल नॉलेज की क्लास भी यहां पर लगाए।ताकि छात्रों को सामान्य जानकारी का भी पता चल सके।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवाहरिक और सामान्य ज्ञान प्रदान करने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने पाठशाला के छात्रों से संवाद किया और उनसे सामान्य ज्ञान व उनके कैरियर के बारे बातचीत की और उनकी रूचि के बारे में जाना। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ आगे बढ़ें और सपनों को नई उंचाईयों पर पहुचाएं। उन्होंने बच्चों से मानवीय मूल्यों और आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।


उन्होंने कहा कि प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक विद्यालय भवन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों से स्कूल की समस्याओं पर फीडबैक भी लिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बागा सराहन में स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।




