
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू के मनाली की विद्या नेगी को महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।विद्या नेगी लगभग 30 सालों से कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों में काम कर चुकी हैं। विद्या देवी कुल्लू जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, स्टेट सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर, जिला कांग्रेस कमेटी, ज्ञान विज्ञान समिति, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस नेशनल को-ऑर्डिनेटर में भी काम कर चुकी है।





