IBEX NEWS,शिमला

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर के चगांव गाँव के चरचरंग नामक जगह पर शनिवार शाम करीबन 4 बजे के आसपास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई है । इस घटना में 6 लोगों को चोटे आई हैं। मौके पर पुलिस पहुंची है और दुर्घटना के बारे में छानबीन हो रही है।





