
जहाँ बादल फटा समेज खड्ड से होकर सतजुज नदी में मिलती है। जैसा कि रिपोर्ट किया गया है और देखा गया है, यह छोटे पैमाने का बादल फटना है।
IBEX NEWS,शिमला

सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते सिकासेरी गांव के पास बादल फटने की खबर सामने आई है।जिसमें राजेंद्र कुमार पुत्र पलास राम का एक कमरा, एक रसोई, एक अन्न भंडार, एक गौशाला तथा एक गाय व दो बछड़े बह गए तथा विनोद कुमार पुत्र पलास राम की एक गाय व एक गौशाला तथा गोपाल सिंह पुत्र पलास राम की एक गाय व एक गौशाला बह गई। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।




