
IBEX NEWS,शिमला ।
पुलिस थाना आनी में 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 26 जून को आरोपी ने गाड़ी में लड़की का अपहरण किया था। उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया है कि अरुण उर्फ काकू पुत्र हरबंस लाल निवासी गांव शिल तहसील आनी जिला कुल्लू 26 जून की शाम के समय लड़की को बहला-फुसला कर गाड़ी में अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलाश के शिल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की की भी बरामदगी हुई। पीड़िता और आरोपी दोनों का मैडीकल परीक्षण सिविल अस्पताल आनी में करवाया गया। उसके उपरांत आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको 1 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है और निशानदेही पर साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।




