
IBEX NEWS,शिमला ।
सोलन ज़िला के कियारीघाट से HRTC की 24 अत्याधुनिक लग्ज़री बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन वातानुकूलित बसों में आरामदायक सीटों के साथ-साथ GPS ट्रैकिंग प्रणाली, मोबाइल चार्जिंग पॉइंटस, CCTV कैमरे और अन्य स्मार्ट सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ ही सुरक्षित और सुलभ यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (कर्नल) धनी राम शांडिल जी और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।




