
IBEX NEWS,शिमला,
जिला बागवानी उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने आज यहां बताया कि सांगला तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र छितकुल पंचायत के पंचायत घर में बागवानी, कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में बागवानी की नवीनतम तकनीकों एवं कीट प्रबंधन, कीटनाशकों पर स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई तथा कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि उपकरण के अनुदान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस शिविर में ग्रामीणों के साथ विशेषज्ञों द्वारा सीधा संवाद स्थापित किया गया और उनके कृषि एवं पशुपालन के संदर्भ में संशय दूर किए गए ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।




