
किन्नौर, 21 जुलाई 2025 (रात 8 बजे):
IBEX NEWS,शिमला ।
लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका के बीच किन्नौर पुलिस ने एक ताज़ा सड़क स्थिति अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि जिले की सभी प्रमुख सड़कें अब पूरी तरह से खुली हैं और यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।
खुली सड़कों की सूची:
- चौरा से समदो (NH-05) — ✅ Open
- पौवारी से कल्पा (NH505A) — ✅ Open
- करछम से छितकुल — ✅ Open
- वांगतू से कफनू — ✅ Open
- भाभानगर से निचार — ✅ Open
यह जानकारी किन्नौर पुलिस द्वारा 21 जुलाई को रात 8 बजे अपडेट की गई है। क्षेत्र में यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। हालांकि, प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट्स पर नज़र रखने की अपील की है।
“स्थिति सामान्य, पर सतर्कता ज़रूरी।”




