“शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बहुत जल्द हम आपके बीच उपस्थित होंगे:अनुराधा राणा विधायक लाहौल स्पीति
स्पीति घाटी | 22 जुलाई
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के शीतमरूस्थल स्पीति घाटी में भारी बारिश के चलते खुरिक और रंगरिक गांव के आसपास अचानक आई बाढ़ ने हड़कंप मचा दिया है। इलाके में सड़कों पर कीचड़, मलबा और बहते हुए सामानों का मंजर है। फ़िलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने तस्वीरें शेयर कर लोगों से अपील की है कि स्पीति घाटी में खुरिक एवं रंगरिक गांव के नजदीक बाढ़ की घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई है l मौके पर SDM की अध्यक्षता में सभी संबधित विभाग पहुंच चुके हैं l BRO की मशीनें भी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है l प्रशासन को नुकसान का जायज़ा लेने एवं राहत एवं बचाव कार्य तुरंत रूप से करने के निर्देश दिए हैं l आमजन से निवेदन है कि कृपया संयम रखे l शासन प्रशासन हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है तथा राहत कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा l बहुत जल्द आपके बीच आऊंगी l

एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासनिक टीम और संबंधित विभाग मौके पर पहुंच चुके हैं। BRO की मशीनरी राहत एवं बहाली कार्यों के लिए तेजी से कार्य में जुट गई है।








