
लाहौल-स्पीति | 22 जुलाई
IBEX NEWS,शिमला लाहौल-स्पीति पुलिस ने क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के चलते नदियों व नालों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड्स का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है
नदियों और नालों से दूर रहें – जल स्तर अचानक बढ़ सकता है।
बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें – क्षेत्र में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा है।
केवल पक्की और जानी-पहचानी सड़कों से ही यात्रा करें – विशेषकर आपात स्थिति में ही।
सड़कें बंद हो सकती हैं, इसलिए असुविधा और देरी के लिए तैयार रहें।
आपातकालीन संपर्क:
📞 94593-61355
📞 01900-202509
“सूचित रहें, सुरक्षित रहें!” – यह संदेश लाहौल-स्पीति पुलिस ने सभी नागरिकों के लिए जारी किया है।





