
IBEX NEWS,शिमला
किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेब के बागानों में रोगों और कीटों के प्रकोप की सूचना मिलने के बाद बागवानी विभाग ने 23 से 26 जुलाई तक व्यापक निरीक्षण और जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।रोग की पहचान और फैलाव को रोकना, किसानों को जागरूक करना और सेब फसल को बचाना इस दल का उद्देश्य रहेगा ।
डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर, रिकॉन्ग पिओ द्वारा जारी पत्र में बताया है कि निचार और कल्पा ब्लॉक के गांवों में रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे इस वर्ष की सेब पैदावार को गंभीर खतरा हो सकता है।

🗓️ निरीक्षण का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
23 जुलाई: निचार ब्लॉक के गांव (Nichoar, Ponda, Sungra, Bari, Nigulsari, Tranda)
24 जुलाई: भाबा वैली के गांव (Yangpa I & II, Kafnu, Katgaon, Kraba)
25 जुलाई: कल्पा क्षेत्र (Powari, Dakho, Purbani, Tangling, Barang)
26 जुलाई: कल्पा क्षेत्र (Telangi, Duni, Yuwarangi, Brelangi, Kashmir(Kalpa), Roghi)
निरीक्षण टीम में शामिल होंगे:
- डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर, किन्नौर
- डॉ. डी.पी. भंडारी (प्लांट पैथोलॉजिस्ट, RHRTS, शार्बो)
- हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ (मुख्यालय और स्थानीय)
- संबंधित HDO/HEO अधिकारी
- टीम क्षेत्र में जाकर रोग की तीव्रता का आकलन करेगी, किसानों को रोग पहचानने के तरीकों की जानकारी देगी और रासायनिक व जैविक नियंत्रण उपायों पर प्रशिक्षण देगी।




