
वाहन में संभवतः फल (खुमानी/अप्रिकॉट) भी लदे हुए थे जो घटनास्थल पर बिखर गए
ज्ञाबूंग (किन्नौर) | 23 जुलाई 2025
IBEX NEWS,शिमला ।
किन्नौर जिले के ज्ञाबूंग क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें शिमला के ननखड़ी निवासी सचिन बिष्ट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे में एक ऑल्टो K10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे: चालक विजय कुमार (33), जो शिमला जिले के रामपुर तहसील के बाजवा गांव के रहने वाले हैं, और सचिन बिष्ट (27), जो शिमला के ननखरी तहसील के चेवरी गांव के निवासी थे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर बचाव अभियान चलाया और दोनों घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद, उन्हें तुरंत सीएचसी पूह ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सचिन बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज अभी जारी है।
प्रशासन की अपील: पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। बारिश के मौसम में सड़कें फिसलन भरी होती हैं और दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।




