
IBEX NEWS,शिमला/कांगड़ा, 29 अक्तूबर — सास बहू के बीच की खटपट को लेकर दुनियाभर में रिश्ता यूँ ही बदनाम है ।हिमाचल प्रदेश में तो सास और बहू की कुंडली मजे से जम रही थी । दोनों अपने धंधे में मोटी रकम कमा रही थी । सास और बहू नशे बेचने के कारोबार का घिनौना खेल खेल रही थी और दोनों को पुलिस ने नशा तस्करी के धंधे में दबोचा है,कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सास और बहू को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50.42 ग्राम चरस, 15.84 ग्राम चिट्टा तथा ₹78,000 नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान यह सफलता मिली। दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और एक सुरक्षित, स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।




