
IBEX NEWS, शिमला
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर आज शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एक ट्रक व गाड़ी में टक्कर से यूपी के युवा दंपति की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपी ट्रक चालक मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान रोहित कोशिक (23) पुत्र आनंद कोशिक R/O89 ककसरी जिला ललितपुर उतर प्रदेश तथा युवती की पहचान मानसी (23) पत्नी रोहित कोशिलक के रूप में हुई है। डीसपी मनाली हेमराज वर्मा ने इसकी पुष्टि की है,मामले पर पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है।




