
IBEX NEWS,shimla
शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कॉम्प्रिहेंसिव कार्यवाही जारी है जिसमें नशा तस्करों के नेटवर्कों को डिस्मेंटल किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत रोहड़ू में नशा तस्करी के मुकदमा नंबर 5/26 पंजीकृत दिनांक 2 फरवरी 2026 , जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों, जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह, को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था, पुलिस जांच टीम द्वारा सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए इनके बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से विश्लेषण किया। इस विश्लेषण से सामने आया कि नशे के इस कारोबार में कुछ और लोग भी शामिल हैं। इसी आधार पर दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना रोहडू पुलिस ने तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था:
(1)आशीष चौहान (24 वर्ष) – निवासी खशधार, चिड़गांव
(2)नवीन शिट्टा (31 वर्ष) – निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव
(3) दीवान चंद (39 वर्ष) – निवासी सुंधा, चिड़गांव
जो इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है जिस में पाया गया कि आरोपी जशनदीप जो जिला शिमला के कई इलाकों जैसे रोहडू-चिडगांव आदि में चिट्टा की सप्लाई करता था जहां पर उसका मुख्य साथी जो चिट्ठा तस्करी में मेजर डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम करता था, वह चिडगांव निवासी आरोपी विजेन्दर मेहता उर्फ छोट्टू पाया गया। आरोपी विजेन्दर मेहता उर्फ छोट्टू जशनदीप से चिट्टा खरीद कर स्थानीय लोगो को अन्य साथियों की मदद से बेचता था। और इस तरह से नशे के जाल में युवाओं को फंसता था।
दिनांक 01/02/2026 को आरोपी जशनदीप पंजाब के मोगा नामक स्थान से करीब 120 ग्राम चिट्टा रोहडू लाया था, जिसमें 37 ग्राम के करीब चिट्टा इसने आरोपी विजेन्दर जो चिडगांव क्षेत्र में चिट्ठा का मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर है, उसको बेचा ।

गहन जांच और तकनीकी निगरानी के आधार पर 48 घंटे के ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली।
नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है।
ShimlaPolice #Warondrugs
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विजेंद्र उर्फ छोट्टू कुछ समय पहले इलाके से फ़रार हो गया था तथा नेपाल में जाकर छिप गया था ।
दिनांक 13/02/2026 को थाना रोहड़ू की टीम द्वारा गहन जांच और टेक्निकल सर्विलांस करके व उत्तराखंड व नेपाल पुलिस की संयुक्त मदद से वांछित आरोपी विजेन्दर को 48 घंटे के अन्दर ऑपरेशन करके वनवासा नामक स्थान जो कि भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित है, से पकड कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी:- विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र श्री पदम सैंन निवासी गाँव सुंधा भौंडा तहसील व डा0 चिडगाँव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 साल।
इसके अतिरिक्त आरोपी विजेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से ही 03 मुकदमे ND&PS के दर्ज है जो इस प्रकार से हैं-:
1) FIR No.69/18 Dated 27.07.2018 U/S 21 ND&PS Act PS Chirgaon, Distt. Shimla
2) FIR No.14/19 Dated 23.02.19 U/S 21, 29 ND&PS Act PS Chirgaon, Distt. Shimla
3) FIR No.19/22 Dated 02.02.22 U/S 21, 29 ND&PS Act PS Rohru, Distt. Shimla
जो इन तीनों मामलों में आरोपी से 63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मुकदमा की तफतीश हर पहलू पर जारी है।
शिमला पुलिस द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत 48 मुकदमे दर्ज कर 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।




