
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निचार उपमंडल अंतर्गत जानी लिंक रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार नंबर HP26B-8999 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मृतक
- हिमेश कुमार (19 वर्ष), पुत्र नरेश कुमार, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
- कृष्णा (42 वर्ष), पत्नी नरेश कुमार, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
- सुषमा (47 वर्ष), पत्नी रोशन लाल, निवासी गांव गरांगे, तहसील निचार, जिला किन्नौर
- इंदर लाल (30 वर्ष), पुत्र हरि लाल, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
घायल
- विद्या कृष्ण (32 वर्ष), पुत्र हरि लाल, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर — उपचाराधीन
इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।




