
भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य की जीत को बताया जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड चमियाणा से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Jairam Thakur से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।





इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री Suresh Bhardwaj, भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष Keshav Chauhan, कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा चमियाणा वार्ड के अंतर्गत आने वाले भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान, ब्लॉक समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा समर्थित खुश विक्रम सेन ने चमियाणा वार्ड से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा को मिला व्यापक जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी है।
उन्होंने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया।




