
IBEX NEWS BUREAU,शिमला।
राजधानी शिमला के तवी चौक के समीप एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसके चलते शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार (23 जून) की शाम करीब 7:00 बजे तवी चौक के पास एक भारी-भरकम ट्राला बीच सड़क पर अचानक खराब हो गया। ट्राला खराब होने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे लंबा जाम लग गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला ट्रैफिक पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर यातायात को संभालने में जुट गई है। सड़क से खराब ट्राला को हटाने के लिए भारी क्रेन को मौके पर बुला लिया गया है और बंद पड़े मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।
ट्रैफिकपुलिसकीआमजनतासेअपील:
शिमला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता के लिए एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने अनुरोध किया है कि लोग इस रूट पर भारी जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों (Alternate Routes) का इस्तेमाल करें। साथ ही, मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि व्यवस्था बनी रहे। पुलिस प्रशासन के अनुसार, जैसे ही मार्ग पूरी तरह सुचारू होगा, जनता को दोबारा सूचित कर दिया जाएगा।


