
होमगार्ड्स के माध्यम से होगी नियुक्ति, चयनित चालकों को ₹1500 प्रतिदिन मानदेय
IBEX NEWS BUREAU,शिमला।
हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने 656 नए ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती होमगार्ड्स के माध्यम से की जाएगी, जिससे प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
जानकारी के अनुसार चयनित चालकों को प्रतिदिन ₹1500 मानदेय प्रदान किया जाएगा। निगम द्वारा विभिन्न डिपो में चालक पदों की कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर एवं निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार किया जाएगा। HRTC में चालक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
प्रदेश में बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं और चालक कमी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस प्रक्रिया से निगम की सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।


