
सरकार ने जारी किए आदेश, कृषि विभाग में कपिल मोहन को अतिरिक्त जिम्मेदारी
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 1 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय सेवा (HPSS) के अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेशों के मुताबिक जय प्रकाश (HPSS), जो वर्तमान में कृषि विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थे, का तबादला कर उन्हें गृह विभाग (Home Department) में अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं कपिल मोहन (HPSS), जो सचिवालय प्रशासन विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को कृषि विभाग के अवर सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ कृषि विभाग का कामकाज भी संभालेंगे।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


