
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस (IAS) और 16 एचएएस (HAS) अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव केके पंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।




प्रिंसिपल सेक्रेटरी अभिषेक जैन को फाइनेंशियल कमिश्नर (अपील) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे सुदेश कुमार मोख्टा को सचिव, सहकारिता विभाग नियुक्त किया गया है। अमरजीत सिंह को सचिव, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) बनाया गया है। वे सचिव, गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
तोरुल एस. रवीश को निदेशक, भूमि अभिलेख (लैंड रिकॉर्ड), अभिषेक वर्मा को निदेशक, मिल्कफेड, अजय कुमार यादव को प्रबंध निदेशक, मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन तथा महेंद्र पाल गुर्जर को निदेशक (कार्मिक), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है।
एडीसी कांगड़ा विजय कुमार को प्रबंध निदेशक, स्टेट बैकवर्ड क्लास फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन बनाया गया है। राहुल जैन को प्रबंध निदेशक, एससी-एसटी कॉरपोरेशन, सोलन तथा महिला विकास निगम, सोलन का प्रभार सौंपा गया है। वे नौणी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त दायित्व भी निभाते रहेंगे।
दिव्यांशू सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक, सोलन, ओमकांत ठाकुर को एमडी, स्टेट हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन, गुरसिमर सिंह को एमडी, जनरल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन, इशान जसवाल को अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना तथा रुपेंद्र कौर को अतिरिक्त उपायुक्त, बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
राजदीप सिंह को नगर निगम सोलन का आयुक्त बनाया गया है। अंजलि गर्ग को एसडीएम कांगड़ा तथा चंद्रप्रकाश को एसडीएम मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
HAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां
एचएएस अधिकारी अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर, आईटीडीपी केलांग नियुक्त किया गया है। एकता कप्टा को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, शिमला बनाया गया है। संजीव कुमार-1 को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर, अर्की तथा शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) नियुक्त किया गया है। शिल्पी बेक्टा राज्य चुनाव आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
सुरजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), कुल्लू, हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर, शिमला, सिद्धार्थ आचार्य को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक तथा सन्नी शर्मा को एसडीएम कुपवी नियुक्त किया गया है। नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक की जिम्मेदारी दी गई है।
चेत सिंह को सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन, गौरव चौधरी को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, कांगड़ा, विश्रुत भारती को एसडीएम (सिविल), कफोटा, रमन कुमार शर्मा को एसडीओ (सिविल), फतेहपुर, अभिषेक बरवाल को एसडीएम (सिविल), घुमारवीं तथा पूजा अधिकारी को एसडीओ (सिविल), नगरोटा बगवां नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अमन कुमार को हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


