
सांगला घाटी के शौंग में राजस्व मंत्री ने किया ₹21 लाख के बास्केटबॉल कोर्ट और आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, भाजपा पर बोला तीखा हमला
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
प्रदेश सरकार जनजातीय जिला किन्नौर के युवाओं को आधुनिक सुविधाएं देकर खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे के दलदल से दूर रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बात राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा विकास खण्ड की सांगला घाटी की ग्राम पंचायत शौंग के दौरे के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में 21 लाखरुपये की लागत से नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट तथा 12 लाख 75 हजाररुपये की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र ‘बानो शौंग’ का भव्य उद्घाटन किया।
‘चिट्टा’ सामाजिक समस्या, खेलों से ही भटकेगी युवाओं की लत
देवता श्री बद्रीनारायण जी के मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ‘चिट्टा’ जैसे घातक नशे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा:चिट्टा आज एक भयानक सामाजिक समस्या बन चुका है, जो पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर रहा है। युवाओं को अपनी सकारात्मक ऊर्जा पढ़ाई, व्यायाम और खेल गतिविधियों में लगानी चाहिए। खेल ही वह माध्यम है जिससे युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।”उन्होंने आगे बताया कि कल्पा में एक भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
वन अधिकार कानून के तहत 550 लोगों को मिला मालिकाना हक
जगत सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की गरीब-कल्याण नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि वन अधिकार अधिनियम (FRA)-2006, आरटीआई और नो-तोड़ अधिनियम निर्धन और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक जिला किन्नौर के 550 पात्रलोगोंकोभू–पट्टेप्रदानकरमालिकानाहक दिया जा चुका है।




“भाजपा ने मनरेगा को खत्म कर गरीबों से किया विश्वासघात”
विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा से गरीब विरोधी रही है। भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन वर्ग के साथ विश्वासघात किया है और काम की गारंटी को केंद्र के पास रखने का फैसला उनकी जन-विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा प्रतिशोध और विभाजन की राजनीति करती है और राम मंदिर निर्माण में हुई चंदा चोरी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



किन्नौर के सरकारी स्कूलों में अब CBSE पैटर्न पर पढ़ाई
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार के कदमों को रेखांकित करते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई (CBSE) पैटर्न लागू किया जा रहा है। किन्नौर के निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम स्कूलों में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है, जबकि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। जल्द ही कटगांव और पूह के स्कूलों को भी सीबीएसई पैटर्न से जोड़ा जाएगा।



शौंग पंचायत की समस्याओं का चरणबद्ध समाधान, सांस्कृतिक दलों को ₹20,000 की प्रोत्साहन राशि
इससे पहले, नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान ठाकुर मनी ने राजस्व मंत्री का गांव में स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। श्री जगत सिंह नेगी ने आश्वासन दिया कि:
शौंग पंचायत में सिंचाई के लिए कूहलकोदुरुस्त किया जाएगा।
गांव में प्राथमिकस्वास्थ्यकेंद्र (PHC) का निर्माण जल्द शुरू होगा।
संपर्क सड़क को चौड़ाऔरपक्का किया जाएगा।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मंडलों और स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री ने 10-10 हजाररुपये (कुल ₹20,000) की राशि प्रदान की। इस अवसर पर निदेशक APMC उमेश नेगी, SDM कल्पा प्रवीण भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


