
IBEX NEWS BUREAU,रोहड़ू/शिमला। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल, उपमंडल रोहड़ू ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
इस मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 27/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिश (28 वर्ष), निवासी रोहड़ू तथा अंशवान मेहता (28 वर्ष), निवासी चिड़गांव के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। शिमला पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


