
IBEX NEWS BUREAU,शिमला जिला शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत स्पेशल सेल ने चार दिनों के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाई में 13.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में 8 जुलाई को शोघी बैरियर पर चंडीगढ़-शिमला-थानाधार रूट की एचआरटीसी बस की जांच के दौरान कुमारसेन निवासी 19 वर्षीय अनुज राजटा के बैग से 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना बालूगंज में एफआईआर संख्या 136/2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अदालत से उसका पुलिस रिमांड 13 जुलाई तक मिला।
दूसरे मामले में 12 जुलाई को स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी क्रॉसिंग स्थित टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर के पास कार्रवाई कर चिड़गांव निवासी तथा वर्तमान में लक्कड़ बाजार, शिमला में रह रहे 27 वर्षीय रजत नेगी के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस थाना बालूगंज में एफआईआर संख्या 141/2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिमला पुलिस ने दोनों मामलों में जांच जारी रखते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को खंगालना शुरू कर दिया है।


