
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला किन्नौर के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द नेगी ने जिला नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार राजेश कुमार एवं शंकर भगत को उपाध्यक्ष, रमेश सिंह एवं शान्ता कुमार को सचिव, राज पाल को कार्यालय सचिव, अशोक जीतस को कार्यालय सह सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार को आईटी संयोजक, तनजीत दोर्जे को आईटी सह संयोजक, चन्द्रवती को सोशल मीडिया संयोजक, किरण दामसेस को सोशल मीडिया सह संयोजक, वीरेन्द्र को मीडिया प्रभारी, राकेश को मीडिया सह प्रभारी, नरेन्द्र कुमार को मुख्य प्रवक्ता तथा ओम प्रकाश, जय लक्ष्मी एवं सतीश कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द नेगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति समाज के हितों और विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।



