
कांगड़ा जिला के समस्त स्कूल, महाविद्यालय तकनीकी संस्थान, केंद्रीय तथा संस्कृत विवि, एनआईएफटी,आंगनबाड़ी केंद्र, शिशु पालन केन्द्रों के लिए आदेश
शैक्षणिक संस्थाओं के स्टाफ को भी रहेगी छुट्टी
आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक मुखिया कर्मचारियों की ले सकते है सेवाएं
IBEX NEWS BUREAU,शिमला/धर्मशाला 19 जुलाई ।
कांगड़ा जिले के सभी शिक्षण संस्थान 20 तथा 21 जुलाई को बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत कांगड़ा जिला में 20 तथा 21 जुलाई को बारिश को लेकर रेड अलर्ट बताया गया है इसके चलते ही कांगड़ा जिला में 20 तथा 21 जुलाई को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक तथा तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों, शिशु पालन केंद्रों, केंद्रीय विवि, संस्कृत विवि बल्याहर में छुट्टी रहेगी।
उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। इसके साथ ही इन शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी तरह की परीक्षओं को भी स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही इन शैक्षणिक संस्थानों के स्टाफ को भी छृट्टी रहेगी लेकिन आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक मुखिया इनकी सेवाएं ले सकते हैं।


बरतें सावधानी, आपदा में करें संपर्क
वहीं, उपायुक्त ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है।
उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।


