
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 23 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिसूचना जारी की है।
जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी संदीप कुमार (बैच 2010), जो वर्तमान में प्रदेश सरकार में सचिव (पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन) के पद पर कार्यरत हैं, को कांगड़ा मंडल, धर्मशाला के मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 20 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।


वहीं, आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति (बैच 2012), जो निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के पद पर तैनात हैं, को निदेशक ऊर्जा, हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक लागू रहेगी।
दोनों आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेशानुसार कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां जनहित में की गई हैं।


