
IBEX NEWS, शिमला।
जरा सी लापरवाही भी कई लोगो को अपना निवाला बना सकती है। ऐन वक्त पर दिमाग का इस्तेमाल और चौकसी नैया को पार भी लगा सकती है। गोबर पर फिसली निजी बस बाल बाल बच गई और चालक की चौकसी,प्रेजेंस ऑफ माइंड से 26 सवारियों को एक बडी अनहोनी si बचा लिया।

भरमौर से चंबा आ रही बस के टायर प्रंघाला नाले के पास गोबर पर अचानक फिसल गई।
चालक ने अपनी सूझबूझ से सड़क किनारे लगे लोहे की रॉड से बस टकरा कर ब्रेक लगा दी। सभी सवारियां सुरक्षित है और इससे कई परिवार भी त्योहारी मौसम में सुकून की सांस ले रहे है।




