
IBEX NEWS, शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आप सभी के सहयोग से हमारी सरकार ने राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया है।

मेरा समस्त प्रदेशवासियों से यही आग्रह है कि डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास की इस गति को और बढ़ाने हेतु विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को अपना भरपूर आशीर्वाद व समर्थन प्रदान करें।




