
IBEX NEWS, शिमला।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए हमीरपुर हल्के के लिए अपनी चौथी सूची जारी की है।हमीरपुर सीट के लिए डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके चलते कांग्रेस ने सभी विस क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है।





