
IBEX NEWS ,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल की बेटी ईशानी को माउंट चो ओयू पीक फतह करने पर बधाई दी है।
उन्होंने कहा है कि ये हर्ष का विषय है कि देवभूमि हिमाचल की बेटी ईशानी ने माउंट चो ओयू पीक फतह की है।
यह उपलब्धि हासिल करने वाली ईशानी विश्व की प्रथम महिला बनी है।

बेटी ईशानी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
आपकी इस उपलब्धि से संपूर्ण देश एवं प्रदेश गौरवान्वित है।




