BREAKING: सिरमौर में बड़ा हादसा, कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत।CMने जताया शोक।

Listen to this article

हादसे में कार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फग्गू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) निवासी थनोगा राजगढ़ शामिल हैं।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के सिरमौर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे खैरी-लानाचेता मार्ग में पबौर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में कार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फग्गू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) निवासी थनोगा राजगढ़ शामिल हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

बॉक्स।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रातः जिला सिरमौर के लनाचेत-राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास वाहन दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
-0-