दोस्त का जन्मदिन मनाने गए दो युवक नहाते वक्त झील में डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी

Listen to this article

दोनों युवकों को खोजने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि डलहौजी से चार युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बसोहली के पृथु गए थे।

 

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के चंबा से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां डलहौजी के दो युवक जम्मू कश्मीर के बसोहली के पृथु में रणजीत सागर बांध में नहाते हुए डूब गए।

दोनों युवकों को खोजने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि डलहौजी से चार युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बसोहली के पृथु गए थे।

इसी दौरान नहाते समय दो युवक रणजीत सागर बांध में डूब गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। अब गोताखोरों की मदद से युवकों को ढूंढने का कार्य चल रहा है। युवकों के नाम साहिल और गगन बताए जा रहे हैं।