राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 जो भूस्खलन के कारण निगुलसरी के पास बुरी तरह से अवरुद्ध हो गया था उसे खोलने के लिए मशीनरी लगा दी गई है इसकी जानकारी उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने दी।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 जो भूस्खलन के कारण निगुलसरी के पास बुरी तरह से अवरुद्ध हैं। उसे खोलने के लिए मशीनरी लगा दी गई है इसकी जानकारी उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने दी है ।हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निगुलसरी में बीती रात पूरा पहाड़ सड़क पर गिर गया। इसके बाद हिमाचल का ट्राइबल जिला किन्नौर पूरी तरह से देश-दुनिया से कट गया है। निगुलसरी में बीती रात 11:30 बजे पूरा पहाड़ हाईवे पर आ गया। इससे भारत-तिब्बत बॉर्डर को जोड़ने वाला चंडीगढ़-शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पूरी तरह बंद हो गया है।

इससे रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला व शिमला से रिकांगपिओ की ओर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है तथा सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं। हालांकि विभाग ने हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है। 

मार्ग के बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण द्वारा मार्ग की बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग को बहाल करने समय लग सकता है। एनएच कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग सुबह अवरुद्ध हो गया है, जिसे बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं।