10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत चांगो में आयोजित किया जाएगा विभागीय योजनाओं से संबंधित संयुक्त जागरूकता शिविर।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

उपनिदेशक जिला बागवानी विभाग प्रमोद शाह ने आज यहां बताया कि चांगो पंचायत में 07 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाले विभागीय योजनाओं की जानकारी से संबंधित संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर 10 अक्तूबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा। 
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने विभागों के प्रतिनिधियों को विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से आम जनता को अवगत करवाने के लिए 10 अक्तूबर, 2023 को ग्राम पंचायत चांगो अवश्य पहुंचे। 
इसके अतिरिक्त, उपनिदेशक ने स्थानीय निवासियों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उपयुक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।