किन्नौर की ऊँची चोटियों पर हिमपात और तापमान लुढ़का ,हाड़ कंपा देने वाली प्रचंड ठंड की चपेट में शिमला सहित ऊँचाई वाले इलाक़े।मैदानी इलाक़ों की हालत और बुरी ।लाहौल, किन्नौर, चंबा ममें तापमान पाँच डिग्री तक नीचे पहुँचा।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में ताजा हिमपात हुआ। किन्नौर के सांगला की छितकुल ,रकछम और आसपास की ऊँची चोटियों ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी है। इसके बाद पहाड़ों पर ठंड की लहर है ।मौमस विभाग केंद्र शिमला की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होने से मंगलवार रात में भी लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी और कांगड़ा जिला के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। कई इलाको में बारिश भी हो सकती है।आलम ये है कि WD एक्टिव होने से पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान नॉर्मल से काफी नीचे गिरा है। किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के कई दुर्गम इलाकों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक चला गया है। मगर, ऐसे ज्यादातर स्थानों पर मौसम विभाग तापमान का रिकॉर्ड नहीं करता।जिन लोकेशन पर तापमान रिकॉर्ड किया जाता हैं, उनमें समदो का न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस, कल्पा का माइनस 2.4 डिग्री और रिकांगपियो का तापमान 0.6 डिग्री तक तापमान गिर गया है। यही स्थिति अब मैदानी इलाकों में भी बन रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से पहाड़ों से ज्यादा सर्दी मैदानी इलाकों में पड़ रही है।चंबा का मैक्सिमम टेंपरेचर में सबसे ज्यादा 5 डिग्री की गिरावट आई है। चंबा का तापमान नॉर्मल से 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है।