हिमाचल प्रदेश में ताजा पोलिटिकल घटनाक्रम के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।

Listen to this article

सुक्खू सरकार अलर्ट है और सरकार ने विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की सुरक्षा बढ़ा दी है:सुत्र

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में ताजा पोलिटिकल घटनाक्रम के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।लोकसभा चुनाव को लेकर देश में कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है। हालांकि, यह कैबिनेट मीटिंग पिछले कल बुलाई गई थी। मगर, सीएम सुक्खू ने दावा किया कि स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने चाय पर बुलाया था। इसलिए मीटिंग को आज के लिए स्थगित करना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री विधानसभा गए।आज की कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री पहुंचता है, यह भी देखना दिलचस्प रहेगा। विक्रमादित्य सिंह पहले ही दिल्ली में हैं। हर्ष वर्धन चौहान के भी निजी कारणों से दिल्ली जाने की सूचना है।

दूसरी और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग बागी विधायकों पर महंगी पड़ गई। घटनाक्रम के बाद सुक्खू सरकार अलर्ट है और सरकार ने विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की सुरक्षा बढ़ाई है।