हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे और हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई।

Listen to this article

मंडी संसदीय हॉट सीट से अभिनेत्री कंगना के मुकाबले युवा प्रत्याशी के तौर पर विक्रमादित्य को काबिल माना जा रहा है। वहीं शिमला से छह बार सांसद रहे दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद को विशेष रणनीति के तहत चुनाव में उतारने की कसरत चल रही है।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे और हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई।दो विधायकों पर दांव की तैयारी, मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे! आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दो विधायकों पर दांव लगाने की तैयारी में है। मंडी संसदीय सीट से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के साथ उनके पुत्र व मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम भी पैनल में शामिल हो गया है। शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के अलावा अमित नंदा, कांगड़ा से पूर्व मंत्री आशा कुमारी और पूर्व विधायक जगजीवन पाल का नाम पैनल में है। हमीरपुर से सिर्फ सतपाल रायजादा का नाम फाइनल है।11 और 13 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय हो जाएंगे। शनिवार को नई दिल्ली में हुई समन्वय समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में संभावित प्रत्याशियों के नाम शार्टलिस्ट किए गए। सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, गगरेट और लाहौल-स्पीति विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों की तलाश जारी है। कुटलैहड़ विधानसभा सीट से विवेक शर्मा को उतारा जाना लगभग तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मंथन किया। विक्रमादित्य विशेष तौर पर समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए।