सांगला _छितकुल मार्ग पर भूस्खलन, चट्टान गिरी, पर्यटकों की बसे, गाडियां फंसी

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के आखिरी छोर पर बसा छितकुल गांव देश दुनिया से कट गया। सांगला छितकुल मार्ग पर मंगलवार शाम को भारी भूस्खलन हो गया , बड़ी चट्टान गिर कर सड़क में धंस गई। जिससे बड़े बड़े पत्थर सड़क पर खिसक गए और मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इससे छितकुल में पश्चिम बंगाल के पर्यटकों की 2 बड़ी बसें फंस गई। वहीं महाराष्ट्र,पंजाब,हरियाणा, दिल्ली,गुजरात आदि कई राज्यों के पर्यटकों की गाडियां भी मार्ग अवरूद्ध होने से फंसी हैं। करीब 45पर्यटकों के छितकुल फंसे होने की सूचना है।

जिस समय यह हादसा हुआ सड़क मार्ग खाली था।गनीमत यह रही कि जान माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा,मगर छितकुल में इससे दर्जनों पर्यटक फंस गए बताए जा रहे हैं। शीषंग खड्ड के समीप हुए भूस्खलन से स्थानीय लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया है। सड़क के अवरूद्ध होने से लोग जान हथेली पर रख कर सड़क मार्ग पार करते रहें।

छितकुल के प्रधान सुभाष नेगी ने बताया कि पर्यटक छितकुल में फंसे हैं मगर वे सभी सुरक्षित है। होटलों में ही सभी है। अब बुधवार को ही मार्ग को ठीक करने का काम शुरू हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से संपर्क साधा गया है। इसके लिए ब्लास्ट मैटेरियल की भी जरूरत होगी। वहीं सांगला पुलिस स्टेशन को भी अवगत कराया है।

Leave a Reply