मंडी के डॉक्टर ने पहना कांग्रेस का पटका,चंबा के चुराह के प्रवक्ता भी हुए कांग्रेस के।

Listen to this article

प्रतिभा सिंह ने दिलाई सदस्यता।

IBEX NEWS शिमला

मंडी जिला के धर्मपर गांव बरछवार से संबध रखने वाले बाल शिशु विशेषज्ञ डॉ.पन्ना लाल वर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

इसके अतिरिक्त  जिला चम्बा के चुराह जैसोर गर्न से तालुक रखने वाले सेवानिवृत्त लेक्चरर यशवंत सिंह खन्ना ने भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने इन दोनों को पार्टी का पटका पहना कर इनका स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा,कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह व कई अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।