प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को छोटी काशी मण्डी आयेंगे। “युवा विजय संकल्प रैली” को संबोधित करेंगे मोदी।अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार प्रधानमंत्री देखेंगे भगवान रघुनाथ की रथयात्रा।

Listen to this article

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 24 सितंबर को छोटी काशी मण्डी पधारेंगे तथा “युवा विजय संकल्प रैली” को संबोधित कर हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।

ऐसी जानकारी साझा करते हुए सीएम ने बताया है कि इसके मद्देनजर आज मण्डी में रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
इसके साथ ही अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ढालपुर में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया जाएगा। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से रथयात्रा देखने की इच्छा जताई है।

बिलासपुर में तैयार एम्स का उद्घाटन करने भी प्रधानमंत्री ने आना है। सुबह के समय पीएम मोदी एम्स का शुभारंभ करने के बाद दोपहर बाद कुल्लू के ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद ले सकते हैं।

बॉक्स

पांच से 11 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरे के भव्य आयोजन के लिए प्रशासन और देव समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बारे में महेश्वर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखने की इच्छा जताई है। ऐसे में इस बार वह दशहरे के शुभारंभ पर कुल्लू आ सकते हैं।

बॉक्स

कांग्रेस का भारत जोड़ो और नेताओं का चल रहा पार्टी छोड़ो अभियान : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक ओर कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, दूसरी ओर नेताओं का कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है। कांग्रेस का वक्त खराब चल रहा है। कहीं विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो है तो कहीं कांग्रेस ने नेता अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल्लू जिले से भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।

इस बार चारों जीतेंगे। शुक्रवार को ढालपुर में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि केंद्र में भाजपा का तंबू पहले से लगा है। अब हिमाचल में अगले 20 सालों तक भाजपा का तंबू लगा रहेगा। कहा कि जो बेरोजगार यात्रा निकाल रहे हैं, वे बताएं कि उन्होंने रोजगार के लिए 50 साल में क्या किया। जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। कहा कि भाजपा का रिवाज बदलेगा का नारा कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है। देश भर में रिवाज बदला है तो हिमाचल में भी बदलेगा।

बॉक्स

IBEX NEWS, शिमला ऐतिहासिक पड्डल मैदान मंडी में 24 सितंबर को पीएम मोदी की महा गर्जना रैली के लिए प्रदेश भर में करीब डेढ़ लाख निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। सभा स्थल में 75 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। आईकार्ड भी बांटे जाएंगे। आईकार्ड में रैली में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र इंगित की जाएगी। 40 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को पड्डल मैदान में एंट्री नहीं मिलेगी। हर युवा की डिजिटल वेरिफिकेशन होगी। रैली में एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। पीएम मोदी हिमाचल में विधानसभा चुनावों का शंखनाद करने आ रहे हैं। रैली के लिए भाजयुमो पूरे प्रदेश में करीब तीन लाख झंडे, पोस्टर और स्टिकर बूथ स्तर पर बांटेगा। 17 संगठनात्मक जिलों से युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ियों में भाजपा के झंडे और स्पीकर लगाने के विशेष आदेश जारी हुए हैं। 7,881 बूथों में रैली की तैयारियां चल रही हैं। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अभी तक 5,205 बूथों में जाकर युवाओं को रैली के लिए निमंत्रण दिया है।

बॉक्स

भाजयुमो के प्रभारियों, सह प्रभारियों की घोषणा
भाजयुमो ने शुक्रवार को युवा विजय संकल्प रैली के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जसवां परागपुर के भाजयुमो के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया को प्रभारी, मंडी के ज्योति, राकेश शर्मा और पंकज शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि 912 विस्तारक रैली को सफल बनाने में जुटे हैं।

बॉक्स


रैली में करीब एक से डेढ़ करोड़ का खर्च का अनुमान है। भाजयुमो 75 लाख कूपन से अपने स्तर पर जुटाएगा। इसके लिए सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया है। बाकी खर्च पार्टी फंड से खर्च करने की बात कही जा रही है।