IBEX NEWS ,शिमला।
हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 30 कंग्रेसी पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया है। जिला शिमला और चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इन पदाधिकारियों की प्राथमिक सदस्यता से पूरे छह साल के लिए बाहरकिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने यह कार्रवाई चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर की है।





