
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने आज सचिवायल में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 लोगों से भी कैबिनेट मीटिंग हो जाती है। यदि 10 दिन के भीतर कैबिनेट का विस्तार हो गया तो ठीक, नहीं होने पर मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मंत्रिमंडल बैठक करके जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे।














