मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के तहत भी बेसहारा पशुओं की सूचना व शिकायत तथा समाधान प्रक्रिया को प्रभावी बनाया गया है।

Listen to this article


मानव कल्याण के साथ पशु, पर्यावरण और पौधे भी मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता
  IBEX NEWS,शिमला।

 मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने सरोकारों का निर्वहन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका दृष्टिकोण सिर्फ मानव कल्याण तक ही सीमित नहीं है। पशु, पर्यावरण और पौधे भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं की सूची में हैं।
मुख्यमंत्री ने जहां पर्यावरण व पौधों के संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश को 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, वहीं बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए भी अधिकारियों को व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के तहत भी बेसहारा पशुओं की सूचना व शिकायत तथा समाधान प्रक्रिया को प्रभावी बनाया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील व्यक्तित्व के परिचायक हैं।