हिमाचल लोक सेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग की दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया…सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु।

Listen to this article

..मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे उन्होंने इस दौरान सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। 

IBEX NEWS,शिमला  ।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 10 दिन में राज्य लोकसेवा आयोग भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग की 2 हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया 10 दिन में शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। वहीं, पुरानी लंबित भर्तियों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। 

सीएम ने कहा कि इस कार्यकाल में कुछ विभागों में व्यवस्था बदली हैं । हमारी प्रतिबद्धता रही है कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था कर्ज के बोझ के तले दबी हुई है। 17 मार्च को जब बजट पेश किया तो प्रदेश के लोगों के लिए उम्मीद की किरण आई। तकरीबन 10 बैठकें खुद लीं।  चार साल में भविष्य की युवा पीढ़ी का ध्यान रखेंगे। शिक्षण संस्थान और डिवीजन खोलना बड़ी बात नहीं है। विधायकों की राय आई कि हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। कुछ विभागों में व्यवस्था बदल दी है, कुछ में बजट में एक साल में परिवर्तन आएगा।



हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू।

अब 20 दिन में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया…सीएम।
 हमारी सरकार पारदर्शिता से काम करेगी और जनता के हितों के लिए फैसले लिए जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया और इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया। 1 अप्रैल से सभी कर्मियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। कहा कि पहले 90 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी होती थी। अब सरकार ने सभी विभागों में 20 दिन में टेंडर जारी करने का नियम बनाया है। वन विभाग में नई पौध की देखरेख के लिए समर्पित स्टाफ लगाया जाएगा। वन विभाग के निर्माण विंग को बंद कर स्टाफ अन्य विभागों में भेजा जाएगा। दूसरी गारंटी भी शुरू कर रहे हैं। महिलाओं को पांच चरणों में पेंशन देंगे। सब महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से मिलेगी

Chief Minister, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu addressing a Press conference at Dr.Y.S. Parmar library hall in HP Vidhan Sabha today.