
IBEX NEWS, शिमला।
हिमाचल प्रदेश में अनाथ बच्चे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट कहलाएंगे। राज्य विधानसभा में इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय विधेयक-2023 पेश किया जाएगा। सदन में इसे पारित करने का प्रस्ताव किया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने दोपहर जब ऐसे बच्चों के साथ विधानसभा परिसर में लंच किया था तो टेबल पर बैठी बच्चियों की बता दिया था कि अपने अधिकारों के संरक्षण को क़ानून लेन जा रहा हूँ। सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में इसे आज चर्चा कर मंज़ूर किया जाएगा। सदन में इसपर चर्चा होगी और आपके लिए क़ानून बनेगा।




