
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के बंजार में सोमवार सुबह करीब 2 बजे बाजार में भीषण आग लग गई, जिसमें 9 दुकानें सहित 4 मकान जलकर राख हो गए। हालांकि अभी तक किसी तरह का जानी नुकसान होने की जानकारी नहीं है, लेकिन दुकानें और मकान के ख़ाक होने से करोड़ों रुपये जा नुक़सान होने का आंकलन लगाया जा रहा है।




